मौसम की ताजा रिपोर्ट: हरियाणा में तेजी से गिरा पारा, राजस्थान में आज होगी बरसात

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी। 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच, दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

उधर यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश और बिहार में भी तापमान में गिरावट जारी है। बढ़ती सर्दी के साथ पहाड़ी इलाकों का मौसम गलन पैदा करने वाला हो रहा है। तापमान में गिरावट के चलते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले एरिया में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। देहरादून, नैनीताल, मसूरी जिले में तापमान में तेजी से कमी देखी जा रही है। इस बार इन इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है।

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में भ्भी मौसम के अंदर बदलाव रहने की उम्म्मीद है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है। 27-28 नवंबर को प्रदेश के कुछ भागों में बादल छाए रहने और हल्की बरसात होने की संभावना है। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है। वहीं 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने तथा बाकी अधिकतर भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।