मौसम की ताजा अपडेट: 20 अक्टूबर को 13 राज्यों में झमाझम बरसात का अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग में कल मंगलवार यानि 20 अक्टूबर 2026 को बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 राज्यों में झमाझम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, झारखंड समेत 4 राज्यों में सबसे अधिक आंधी का प्रभाव देखने को मिलेगा। जबकि, 3 राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा है। इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में, उत्तरी तमिलनाडु तट के पास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। वहीं, दो राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर, निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
इन प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को देश के 13 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। इन प्रदेशों में राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और असम में मध्यम बारिश होने की चेतावनी है।