एक पौधा राष्ट्रीय ओड सभा के नाम" अभियान के तहत 2100 पौधे लगाने का आगाज
mahendra india news, new delhi
धरती माँ को हरा-भरा बनाना ही सच्ची सेवा है" इसी संकल्प के साथ राष्ट्रीय ओड सभा ने "एक पौधा राष्ट्रीय ओड सभा के नाम" अभियान की शुरुआत की है। राष्ट्रीय ओड सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मक्खन सिंह कोटली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश ओड की अध्यक्षता में आज कस्बा बवानीखेड़ा से इस महाअभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले चरण में 2100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश ओड ने कहा कि "राष्ट्रीय ओड सभा का हर सदस्य अपने नाम से एक पौधा लगाएगा और उसकी अभिभावक की तरह देखभाल करेगा।" इसी सोच के साथ "एक पौधा राष्ट्रीय ओड सभा के नाम" मुहिम चलाई जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि आने वाले समय में ओड समाज के नाम से लाखों पौधे लगाकर पूरे क्षेत्र को हरित और स्वच्छ बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी मांग है। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करे, तो हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं।
इस अवसर पर "एक पौधा राष्ट्रीय ओड सभा के नाम" के नारे गूंजे और सभी उपस्थित लोगों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अभियान के तहत कस्बे के स्कूल, पार्क, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर उनकी जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी गई।
कार्यक्रम में प्रेम ओड, देशराज ओड, रामस्वरूप, राजेंद्र, महेंद्र, करण, सतपाल, रजनीकांत, सोनू, धर्मवीर, वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि जोगिंदर और वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक स्वर में कहा - *"एक पौधा राष्ट्रीय ओड सभा के नाम, हरियाली से रोशन होगा हिंदुस्तान l