युवा इंजीनियर्स की नई सोच के साथ आईटी डेवलपमेंट सेंटर 'वीबली टेक' का शुभारंभ 

Launch of IT Development Centre 'Weebly Tech' with innovative thinking of young engineers
 
 


सिरसा। आज की आधुनिक प्रौद्योगिकी दुनिया में व्यवसायियों की डिजिटल समस्याओं को दूर करने एवं स्थानीय व्यापार को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के उद्देश्य से युवा इंजीनियर्स द्वारा वीबली टेक कंपनी का शुभारंभ किया गया। तीन पीढ़ियों के शानदार समन्वय के साथ वीबली टेक की नई शाखा का उद्घाटन दादी राजेश गोयल एवं नानी संजू सिंगल के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उद्योगपति सचिन गोयल, गोपाल सिंगल एवं दीपक सिंगल ने इंजीनियर वैभव धानुका, वंश शर्मा, डेवलपर आर्यन गोयल, मार्केटिंग प्रमुख आयुष गोयल एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए अपने अनुभव सांझा किए। कंपनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, उद्योगों एवं संस्थानों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करना, वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन विकसित कर व्यापार वृद्धि में सहयोग देना तथा छात्र-छात्राओं को आवश्यक इंटर्नशिप एवं व्यावसायिक अनुभव उपलब्ध कराकर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

कंपनी के संस्थापकों ने बताया कि हरियाणा, पंजाब एवं अन्य राज्यों के अनेक छात्र-छात्राएं डिग्री पूर्ण करने के बाद भी व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव एवं इंटर्नशिप के लिए संघर्ष करते हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वीबली टेक युवाओं को वास्तविक औद्योगिक अनुभव प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने का कार्य करेगी। साथ ही स्थानीय व्यवसायों को नई डिजिटल सुविधाओं से जोड़कर उन्हें आधुनिक तकनीक के अनुरूप आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने भारतीय बाजार में सॉफ्टवेयर एवं डिजिटल मार्केट की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका ने शिक्षा के साथ आवश्यक व्यावसायिक अनुभव देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कंपनी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं परिवार की मातृशक्ति दादी राजेश गोयल, नानी संजू सिंगल, मां काजल शर्मा एवं पारुल धानुका ने पूरी टीम को नैतिकता, ईमानदारी एवं सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर सिरसा एवं फरीदाबाद के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।