लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का जन्मदिन आज, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए विनय के परिवार ने की ये मांग

 
mahendra india news, new delhi

जम्मू एवं कश्मीर में 22 अप्रैल 2025 को आंतकी हमला हुआ। इस आंतकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई। इस हमले में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आज जन्मदिन है।

विनय के जन्मदिन को लेकर स्वजनों ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। वहीं, स्वजनों ने विनय को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई है।  विनय की माता आशा, पिता राजेश नरवाल व दादा हवा सिंह ने भी एक सुर में शहीद का दर्जा देने की मांग दोहराई है।

लेफ्टिनेंट विनय की बहन सृष्टि ने कहा कि हमारे दिलों और आंखों में विनय शहीद हैं और हमेशा रहेंगे। हमें उम्मीद है कि सरकार विनय को शहीद का दर्जा देगी। और कुछ नहीं चाहिए देश के बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए।


विनय का बर्थडे
आपको बता दें कि आज वीरवार यानि एक मई को विनय नरवाल का 26वां जन्मदिन है। परिवार के सदस्यों ने पहले इस दिन के लिए खास तैयारी की थी और सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को पार्टी के लिए आमंत्रित करना था।

लेकिन अब परिवार के सदस्यों ने विनय की याद में थैलिसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर का फैसला लिया है। निफा, वैशय भवन चेरिटेबल, अग्रवाल सभा, रेडक्रास सोसाइटी व अन्य संस्थाएं रक्तदान शिविर लगाएगी।


श्रद्धांजलि सभा 4 मई को होगी
जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में स्थानीय सेक्टर-7 निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई थी। परिवार की ओर से उनकी आत्मिक शांति के लिए 4 मई को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय डॉ. मंगलसेन सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।