लायंस क्लब सिरसा स्टार द्वारा संजय गांधी डिस्ट्रिक गवर्नर तो लायन नीरज वधवा बने रीजन चेयरपर्सन

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा लायंस क्लब सिरसा स्टार द्वारा लायन संजय गांधी को डिस्ट्रिक गवर्नर एवं लायन एमजेएफ नीरज वधवा के रीजन चेयरपर्सन नियुक्त होने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जोन चेयरपर्सन चिक्की मेहता ने बताया कि क्लब की पूरी टीम ने फूल-मालाएं पहनाकर दोनों सम्मानित लायन नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस खुशी के अवसर पर केक काटा गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लायन संजय गांधी एवं लायन एमजेएफ नीरज वधवा की उपलब्धि पूरे लायंस परिवार के लिए गौरव का विषय है। हमें विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में सेवा, समर्पण और मानवता के कार्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। यह सम्मान उन व्यक्तित्वों का है, जो सेवा को अपना धर्म और नेतृत्व को अपनी पहचान बनाते हैं। लायन संजय गांधी  डिस्ट्रिक गवर्नर एवं लायन एमजेएफ नीरज वधवा रीजन चेयरपर्सन ने संयुक्त रूप से कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर समाजहित के कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों को आने वाले समय में और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद व असहाय लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। इस मौके पर मनोज ईगल, ट्रेजरर राजेश, लायन राजेश मेहता, लायन पवन ठकराल, लायन राजन कामरा, अंकित मित्रा, भारत महेश्वरी, शुभम दुआ, नीरज बहल, श्याम मेहता, अमित चावला, सोनू मोंगा, इंद्र मेहता, मोहित वधवा, साहिल मक्कानी, दीपक गोगिया, हरीश चावला सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित थे।