ऐलनाबाद शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी की लिस्ट जारी, देखे लिस्ट, जमीन खरीद को लेकर नागरिक रहें जागरूक

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला नगर योजनाकार विभाग शहरी क्षेत्रों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर सख्त है। विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कई क्षेत्रों में कॉलोनियां बिना वैध लाइसेंस, सीएलयू या एनओसी प्राप्त किए ही विकसित की जा रही हैं, जोकि पूरी तरह से अवैध हैं।


SIRSA जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझडिय़ा ने बताया कि राजस्व क्षेत्र ऐलनाबाद (हदबस्त नंबर-118) के खसरा नंबर 59//20/2, 21/1, 21/2, 22/1, 22/2, 23/1, 77//2, 376//1, 2, 3, 4, 5, 6/2, 7, 8, 9, 10 तथा 370//23, 373//3, 4/1/1, 4/1/2, 7/2, 7/1/2 एवं 8 में जमीन की खरीद न करें, जहां इस प्रकार की गतिविधियों की संभावना पाई गई है। उन्होंने अपील की है कि नागरिक अवैध कॉलोनी में जमीन खरीद को लेकर सतर्क रहें।