सिरसा में डबवाली-कालांवाली रोड पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर में गिरा तेल का टैंकर

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सिरसा में तेल का टैंकर पलटने की सूचना आ रही है। जानकारी के अनुसार डबवाली-कालांवाली रोड पर गांव पाना के पास शनिवार को एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। एक  तेल टैंकर अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में जा गिरा। 

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के दौरान टैंकर चालक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।