स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, हरियाणा में ड्यूटी से गायब 68 चिकित्सकों की सेवाएं खत्म, देखे लिस्ट
स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग में कई सालों से ड्यूटी से गायब चल रहे चिकित्सकों पर हरियाणा सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने 2017 से अनुपस्थित चल रहे 68 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि इन डॉक्टरों ने नियुक्ति के बाद कुछ माह तो कार्य किया और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग को बिना बताए ड्यूटी से गायब हो गए। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों से पत्राचार भी किया गया, मगर चिकित्सक की ओर से कोई जवाब नहीं आया। अब सेहत विभाग ने ऐसे चिकित्सकों पर कार्रवाई कर दी है।
आपको बता दें कि इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन चिकित्सकों की जगह नए चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिन चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई है, इनमें से 2017 से एक, 2018 से दस, 2019 से 2, 2020 से दस, 2021 से आठ, 2022 से 16, 2023 से 17 और 2024 से 4 डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आए हैं।
इन चिकित्सकों पर एक्शन
स्वास्थ्य विभाग में जिन चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई है। इनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। डा. अरुषि सिंह, अंबाला, डा. रवजोत सिंह अंबाला, डा. रुपाली नारायणगढ़, डा. किरण चरखी दादरी, डा. नवीन शर्मा चरखी दादरी, डा. रेखा देवी, चरखी दादरी, डा. प्रशास्ति चरखी दादरी, डा. जतिन ढींगरा फतेहपुर टागा, डा. नंनदानी त्यागी फरीदाबाद, डा. श्वेता पेनहेरा, डा. राशि अग्रवाल खेड़ी कलां, डा. पारव सिंह सचदेवा कुरुक्षेत्र, डा. राजीव कुमार शाहबाद, डा. संदीप यादव नारनौल, डा. लक्ष्मी नारायण नारनौल, डा. मनीषा नारनौल, डा. रीना यादव महेंद्रगढ़, डा. निधि वर्मा नांगल चौधरी, डा. मुरारी लाल नांगल चौधरी, डा. रवि प्रकाश नारनौल, डा. प्रमोद सहलंग, डा. रजनी रानी नारनौल, डा. पूजा यादव पटौदी, डा. मीनू गुरुग्राम, डा. पुनीत सोहना, डा. हेमंत सोहना, डा. हितेंद्र सोहना, डा. दिव्या यादव सोहना, डा. अरविंद पलवल, डा. लक्ष्य पलवल, डा. नेहा रोहतक, डा. दीपिका, डा. नितिन, डा. कोमल, डा. दीक्षित, डा. आयुष, डा. अकुल, डा. विकास, डा. शुभम, डा. तमन्ना और डा. पंकज मलिक (सभी सोनीपत), डा. इशिता यमुनानगर, डा. कोमल यमुनानगर, डा. निकिता अंबाला कैंट, डा. मोनिका अंबाला कैंट, डा. मिनाक्षी अंबाला कैंट, डा. अनिल सोफत अंबाला कैंट और डा. कोमलप्रीत कौर अंबाला सिटी, डा. मनीष यादव सोहना, डा. लक्ष्मी यादव फारुखनगर, डा. सरिता भोराकलां, डा. नितिन अग्रवाल गुरुग्राम, डा. कृतिका ठाकुर गुरुग्राम, डा. अमिता सिंघल हिसार, डा. अनुराधा नागपाल हिसार, डा. नीरज गौतम हिसार, डा. हिमांशु सागर हिसार, डा. आयुष हिसार, डा. विकास हिसार, डा. अमित कुमार करनाल, डा. निधि सोनी कुरुक्षेत्र,डा. अंजलि शर्मा कनीना, डा. मोनिका कनीना, डा. सोनू कुमारी कनीना, डा. लखन सिंह तंवर पलवल, डा. राकेश पांडे पलवल, डा. शुभम शर्मा पलवल, डा. सुनील कुमार भारद्वाज पलवल,