हरियाणा प्रदेश के चानौत पानी विवाद में बड़ी कार्रवाई, टी-मैन पूर्व सरपंच सोमेश को पुलिस ने लिया हिरासत में 

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में हांसी जिला के गांव चानौत में पिछले कई दिनों से चल रहे पानी के संकट और धरने के बीच मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार हांसी सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी और टी-मैन नाम से चर्चित पूर्व सरपंच सोमेश को गिरफ्तार किया है। आपको बता देें कि चानौत में पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन चल रहा था, इसी दौरान हुए 'टी प्रकरण' में पूर्व सरपंच सोमेश का नाम प्रमुखता से सामने आया था, इसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है।

यह है पूरा मामला
हांसी के चानौत गांव में पीने के पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण और प्रशासन आमने-सामने हैं। ग्रामीण अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण धरना पर बैठे हुए हैं। इसी धरना और प्रदर्शन के दौरान एक विवाद खड़ा हुआ, जिसे टी प्रकरण का नाम दिया गया। इस मामले की जांच कर रही हांसी सदर थाना पुलिस ने पुख्ता सबूतों और जांच के आधार पर पूर्व सरपंच सोमेश को हिरासत में ले लिया है।