हरियाणा प्रदेश के अंदर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर; देखें किसे कहां दिया गया कार्यभार

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया है। प्रदेश के प्रशासन ने 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिनका तबादला किया गया है। इनमें विनीत गर्ग, अनुराग अग्रवाल, विजेंद्र कुमार, राजीव रंजन, पंकज अग्रवाल समेत 15 आईएएस अफसर हैं।  


प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने तत्काल प्रभाव से इन सभी के तबादला और नियुक्ति के निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को हटाया और अजय कुमार को उप प्रधान सचिव बनाया।

इस जारी लिस्ट में कई जिलों के उपायुक्त  और वरिष्ठ विभागों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। उत्तम सिंह ( 2015 IAS) को गुरुग्राम का नये डीसी नियुक्त किया गया है। इसी के साथ वह श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक का पदभार भी संभालेंगे।