हरियाणा में फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में जून माह के अंदर प्रशासिनक बदलाव किया गया। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से हरियाणा में प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण के क्रम किया गया है। सरकार ने शुक्रवार को 13 आइएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिया है। इनमें से अधिकतर अधिकारियों पर काम का बोझ कम किया गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग तथा लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह को वास्तुकला विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा दिया गया है। सहकारिता और जनस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तथा हरियाणा भवन नई दिल्ली में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर पंकज यादव को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
हरियाणा प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी निर्देशों केे मुताबिक फरीदाबाद के आयुक्त और मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन संजय जून से सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के महानिदेशक तथा सचिव का पदभार वापस ले लिया गया है। इसी तरह गुरुग्राम के आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता से हरियाणा शहरी संपदा के सचिव और करनाल के आयुक्त राजीव रतन से विज्ञान और तकनीकी विभाग के महानिदेशक पद का कार्य वापस ले लिया गया है।
नई जिम्मेदारी शक्ति सिंह को
फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त तथा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरेंद्र खडग़टा को पर्यावरण, वन एव वन्यजीव प्राणी विभाग के विशेष सचिव पद से हटा दिया गया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक शक्ति सिंह को नए सृजित पद स्टेट आडिट डिपार्टमेंट में निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
रोहतक के डीसी, एचएसवीपी प्रशासक और शहरी संपदा निदेशक सचिन गुप्ता पर काम का बोझ कम करते हुए सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव के पद से मुक्त कर दिया गया है। कैथल की उपायुक्त अपराजिता से मत्स्य विभाग के अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सत्येंद्र दूहन को रोहतक का नगर निगम आयुक्त, जिला नगर आयुक्त तथा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
जिला नगर आयुक्त के पद से मुक्त किया सिवाच को
करनाल नगर निगम की आयुक्त सलोनी शर्मा को जिला नगर आयुक्त करनाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। सूचना तकनीकी, इलेक्ट्रानिक और कम्युनिकेशन विभाग के अतिरिक्त सचिव और निदेशक का काम संभाल रहे सम्वर्तक सिंह से एससीईआरटी के निदेशक पद की जिम्मेदारी वापस ली गई है। बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच को जिला नगर आयुक्त झज्जर के पद से मुक्त किया गया है।
इसी के साथ ही एचसीएस अधिकारियों में महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया से विदेश सहयोग विभाग के संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इसी तरह यमुनानगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार को सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार प्रशासन पद से हटाया गया है। पंचकूला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान अब भू-अधिग्रहण अधिकारी का अतिरिक्त काम भी देखेंगे।