हिसार में साइकिल की दुकान में भीषण आग, 1 करोड़ रुपये का नुकसान; 5 दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

 

 mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के हिसार में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार दे रात्रि परिजात चौक स्थित साइकिल की दुकान मेंअचानक आग लग गई। बेसमेंट से शुरू हुई यह आग ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गई। इस घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 5 गाडय़िां मौके पर पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया। करीबन डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने से दुकान मालिक को करीबन एक करोड रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है परिजात चौक पर सिटी फिटनेस के नाम से साइकिलों की दुकान है। सेक्टर 14 निवासी निशांत मुटरेजा इस दुकान के मालिक है। शनिवार रात को करीबन दस बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। करीबन 10:15 बजे दुकान के सामने स्थित होटल मलिक ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को सूचित किया। साथी उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। इसी बीच किसी ने डायल 112 को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब साढ़े बजे फायर बिग्रेड केंद्र से 5 गाडय़िां मौके के लिए रवाना कर दी गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने आग बुझाने शुरू कर दिया। 


धुआं अधिक होने के कारण फायर कर्मियों ने साथ लगती गली में बेसमेंट की खिड़कियों को तोडक़र वहां से पानी डाला। इस तरह से आज पर काबू पाने में 10 गाडय़िों का इस्तेमाल हुआ। रात्रि साढ़े बारह बजे पर आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद गाडय़िां वापस फायर बिग्रेड केंद्र चली गई।