हरियाणा की बड़ी खबर: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 4 शूटर ढेर, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल 

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में गुरूग्राम से हैं। जहां पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड हुई। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में क्राइम ब्रांच और कुख्यात अपराधियों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 4 शूटर ढेर हो गये, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अपराधी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 4 शूटर ढेर, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल अपराधी का अस्पताल में इलाज जारी

अपराधियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में गुरुग्राम पुलिस के 3 जवान भी गोली लगने से हुए घायल

रंगदारी न देने पर विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर अपराधी एक व्यवसायी के घर फायरिंग कर रहे थे

घटना की सूचना मिलते ही DCP क्राइम और DCP ईस्ट सहित FSL की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं

पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमों ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कर आवश्यक सबूत इकट्ठा किए

 गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और खौफ पैदा करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा