जामुन की गुठली खाने के अनेक फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल

 

mahendra india news, new delhi
इस मौसम में बाजारों के अंदर जगह जगह जामून की रेहड़ी व फलों की दुकानों में देखने को मिल रहे हैं। जामून सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। वहीं जामुन खाकर अक्सर गुठली को फेंक देते हैं। जबकि ये गुठली बड़े ही काम की चीज है। इसके फायदे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। 

डायबिटीज में लाभकारी
इस जामुन की गुठली में जाम्बोलिन और जाम्बोसिन जैसे तत्व होते हैं, जो स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसे प्राकृतिक इंसुलिन भी माना जाता है।


पाचन तंत्र मजबूत करे: 
इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।लिवर की सुरक्षा: गुठली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को स्वस्थ रखने और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल: 
इसी के साथ ही इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और दिल की सेहत बेहतर होती है।कैसे करें इस्तेमाल?सबसे पहले गुठलियों को साफ़ करके कुछ दिनों तक धूप में सुखा लें। इसके बाद इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर या चूर्ण बना लें। आधा से एक चम्मच इस पाउडर को रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।

नोट: अगर आप किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या (जैसे डायबिटीज) के उपचार के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आयुर्वेदिक विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।