क्रूड ऑयल प्रोडक्शन ऑल टाइम हाई पर पहुंचने से बाजार में नरमी, 11 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल का भाव 

 

mahendra india news, new delhi
 INDIA में सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज यानी शनिवार, 11 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम युद्ध विराम खत्म होने के बाद फिर से क्रूड महंगा हो गया था।

लेकिन कल ही इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (International Energy Agency) के हवाले से खबर आई कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कच्चे तेल का उत्पादन ऑल-टाइम-हाई पर पहुंच गया है। इसके बाद इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी नरम हुईं।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल की कीमत क्या है

शनिवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।