हरियाणा प्रदेश में असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट व वार्ड पदों पर निकली बंपर भर्ती, कल से करें आवेदन
mahendra india news, new delhi
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। एचएसएससी (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ने सहायक जेल अधीक्षक और वार्ड के पदों के लिए नौकरी निकाली है। इन पदों के लिए बंपर 1238 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 24 जून से 30 जून की रात्रि 11.59 बजे तक आवेदन होंगे। आवेदन आनलाइन किए जा सकेंगे, जबकि एक और 2 जुलाई को आवेदन में गलती ठीक करने का अवसर मिलेगा। इस नौकरी के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती के तहत सहायक जेल अधीक्षक के 33 और वार्डर के 1205 पदों को भरा जाएगा।
सहायक जेल अधीक्षक के पदों में 30 पद पुरुषों और 3 पद महिलाओं के लिए हैं। वार्डर की श्रेणी में पुरुषों के लिए 1093 और महिलाओं के लिए 112 पद हैं। आवेदन के लिए युवाओं को कोई शुल्क नहीं पड़ेगा।
एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर भर्ती का शेड्यूल जारी करते हुए युवाओं को सावधानी से आवेदन करने की सलाह दी है।
चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए शुक्रवार को पोर्टल खोला जा चुका है, जिस पर 3 जुलाई की रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन और 6 जुलाई तक शुल्क जमा कराया जा सकेगा। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 7 से 9 जुलाई तक करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। अभी तक 2 लाख से अधिक युवा ग्रुप-डी सीईटी के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 75 हजार से अधिक युवाओं ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है।