सांझा मोर्चा सिरसा की जीएम के साथ बैठक संपन्न
कर्मचारियों की अधिकतर मांगों का मौके पर किया समाधान

 

 
सिरसा। सांझा मोर्चा सिरसा के प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह जांगड़ा के साथ एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक बैठक की। विदित रहे कि 29 मई 2026 को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर एक मांग पत्र तैयार किया गया था। सांझा मोर्चा सिरसा ने आज यह मांग पत्र जीएम रोडवेज को सौंपा, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने अधिकतर मांगों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। बैठक में सहमति बनी मुख्य मांगें कर्मचारियों के विश्राम गृह के लिए मात्र 15 मिनट में नया कूलर मंजूर कर लगवाया गया। डीजल पंप, कैश ब्रांच और बुकिंग ब्रांच अब सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहेंगी। कर्मचारियों को अगले 15 दिनों के भीतर शिक्षा भत्ता मिल जाएगा।

30 जून तक का ओवरटाइम और नाइट अलाउंस का भुगतान कर दिया जाएगा। एलटीसी का बजट आते ही तुरंत कर्मचारियों के खातों में राशि डाल दी जाएगी। इसके अलावा दीवार को तोड़कर बस स्टैंड परिसर का दायरा बढ़ाया जाएगा। काउंटर और बसों में खुले रुपयों (चेंज) का पुख्ता बंदोबस्त करवाया जाएगा। कर्मचारियों की सुविधा के लिए 12 से 12  रोटेशन प्रणाली बनाई जाएगी। ड्यूटी सेक्शन का लेंडलाईन फोन चालु किया जाएगा व ड्यूटी ग्रुप में कंप्लीट ड्यूटी रोटा डाला डाला जाएगा और 14/06/2026 को गेट मीटिंग करने के लिए भी लिखित में अवगत करवाया गया।

सभी कर्मचारियों से अपील है कि सभी को गेट मीटिंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अपनी समस्याओं के लिए सांझा मोर्चा को अवगत करवाएं और मांग पत्र बनाकर महाप्रबंधक को देने पर सहमति प्रकट की गई। कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित समाधान निकालने के लिए सांझा मोर्चा सिरसा, जीएम कुलदीप सिंह जांगड़ा हमेशा तत्पर रहेंगे।