भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

 

mahendra india news. new delhi
उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हिसार स्थित पैलेडियम स्कूल में प्रदेश अध्यक्ष एवं सोनीपत मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सान्निध्य राष्ट्रीय चेयरमन बालकिशन अग्रवाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग का रहा। विशेष उपस्थिति के तौर पर श्रीनिवास गोयल पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड थे।

प्रदेश सचिव अभय शाह व प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल ने सभी का स्वागत करते हुए बैठक के मुख्य एजेंडा संगठन का प्रदेश में शीघ्र विस्तार कैसे हो पर सभी की राय जानी। प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि सभी 23 जिलों में संगठन को मजबूती से खड़ा किया जाएगा और शीघ्र ही सभी जिलों में अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न ट्रेड यूनियन को जोड़ कर संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि हर वर्ग के व्यापारी की जो भी समस्या हो उनका निदान हो सके।

बैठक में उपस्थित श्री निवास गोयल को प्रदेश संरक्षक बनाया गया। रेवाड़ी से रिपुदमन गुप्ता एवं बरवाला से मुनीश गोयल को प्रदेश संगठन मंत्री, चरखी दादरी से ललित महाजन को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हिसार से संजय डालमिया को प्रदेश सचिव, हिसार से सोनू गर्ग को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने पटका पहना कर स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल, आपके द्वार मंत्र के साथ हम व्यापारियों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि सरकार भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस मानते हुए तहसील स्तर, जिला स्तर ओर प्रदेश स्तर पर कम से कम ग्यारह व्यापारियों को सम्मानित करें, जिससे व्यापारियों का सम्मान बढ़ेगा।

अंत में कारगिल के शहीदों एवं अग्रोहाधाम के विकास में उल्लेखनीय भूमिका के वाहक समाजसेवी नंदकिशोर गोयंका को याद कर मौन श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विशेषतया प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार तायल, प्रदेश संगठन मंत्री रिपुदमन गुप्ता एवं मुनीश गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. ललित महाजन, राष्ट्रीय सचिव विनोद गुप्ता, सोनू गर्ग, प्रदेश सचिव अभय शाह व संजय डालमिया एवं नरेश भारद्वाज व प्रदीप शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।