गांव वैदवाला में उपस्थित सदस्यों ने लिया लिंगानुपात में सुधार के लिए संकल्प

 

mahendra india news, new delhi
गांव वैदवाला में पीएनडीटी सैल सिरसा के आदेशानुसार लगातार घट रहे लिंगानुपात में सुधार के लिए मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डा. पायल ने की। इस मीटिंग में आयुष मेडिकल आॅफिसर, एलएचवी सरिता रानी, गांव के सरपंच दीप सिंह, पंचायत मैंबर, आरएमपी डॉक्टर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर वैदवाला का समस्त स्टाफ, सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और संकल्प लिया कि वे लिंगानुपात में सिरसा को फिर से नंबर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं ग्राम सरपंच ने भी आश्वासन दिया कि अगर कोई व्यक्ति लिंग जांच करवाता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करवाई जाएगी।