कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ट्रैफिक मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी

 

mahendra india news, new delhi
 सिरसा डिपो के सांझा मोर्चा महासंघ यूनियन कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसके बाद महाप्रबन्धक की मौजूदगी नहीं होने के कारण ट्रैफिक मैनेजर सुधीर कुमार को मांग पत्र दिया गया। राज्य महासचिव चमन लाल स्वामी ने बताया कि 7 सितंबर को दिए गए ज्ञापन के संबंध में अभी तक महाप्रबंधक की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

कुछ कार्य बंद करने के लिए शाखाओं में मौखिक आदेश दिए गए व पीछे किए गए कार्य का भुगतान नहीं किया गया। इसमें सभी कर्मचारियां का कहना है कि अगर हम कार्य निरीक्षक के आदेश की पालना नहीं करते हैं तो हमें टाइम रिपोर्ट व निलंबन जैसी धमकियां दी जा रही है और अगर आदेशों की पालना करते हैं तो किए गए कार्य का पैसे का भुगतान नहीं किया जाता। इससे कर्मचारियों में बहुत ज्यादा रोष है। इसलिए सांझा मोर्चा द्वारा मीटिंग से व बातचीत करके से समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

सांझा मोर्चा सिरसा की मांग है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो सांझा मोर्चा सिरसा को महानिदेशक व परिवहन मंत्री से मिलने कि अनुमति दी जाए, ताकि सिरसा डिपो में समस्याऐ किसके द्वारा पैदा कि जा रही है व सिरसा डिपो कि समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों व सरकार को अवगत करवाया जा सके। कर्मचारियों की मांगों बढ़े हुए किलोमीटरों का कर्मचारियों को ओवरटाइम दिया जाए,

नई रोटेशन बनाने हेतु ओवर टाइम के अनुसार सभी संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल करके नई रोटेशन बनाई जाए, कार्यालय की सभी कार्रवाई पूरी करके गाड़ियों को रुटों पर चलाया जाए, इसी तरह से सरकार द्वारा जनता को सुविधा देने के लिए चौपटा से चंडीगढ़ चलाई जा रही बस को बंद करने का काम किया जा रहा है, यह सब सरकार कि चलाई गई सुविधा को बन्द करना व कर्मचारियों का हक मारने का काम एसी कमरो में बैठकर किया जाता है। सभी समस्याओं का समाधान करें, ताकि कर्मचारियों व जनता को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

अगर इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो सांझा मोर्चा आगामी रूपरेखा बनाएगा, जिसकी जिम्मेवारी कार्यशाखा, यातायात शाखा व विभाग के अधिकारियों की होगी। इस मौके पर पृथ्वी सिंह चाहर, डिपो प्रधान व प्रेस प्रवक्ता रिछपाल सिंह, डिपो प्रधान सुरेन्द्र सिंह, डिपो प्रधान अमर जीत, सुरेन्द्र डिपो सचिव, प्रवीन सचिव, विनोद सचिव, निर्दोष कार्यकारी प्रधान ईटक, बिटू उपप्रधान, सतपाल उपप्रधान, प्रहलाद चेयरमैन सुरेन्द्र भादू, सुभाष सहारण, सुरजीत बिश्नोई, राजकुमार सिला, मेनपाल, जगतपाल, डिपो के सभी कर्मचारी मौजूद थे।