कुरुक्षेत्र में 4 अगस्त को गरजेंगे मिड-डे-मील कर्मचारी, हड़ताल को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

mahendra india news, new delhi
 मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा (संबधित सीटू, एमडीएमडब्लयूएफआई एवं सहयोग सर्व कर्मचारी संष्घ की ओर से आगामी 4 जुलाई को प्रदेश स्तरीय हड़ताल कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में की जाएगी और पड़ाव भी डाला जाएगा। हड़ताल को लेकर प्रदेशाध्यक्ष राजरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर उनके साथ गगनदीप, सुनीता, ओ. पी. माटा, सत्यवान, सरबती देवी, लाल देवी, प्रकाश, जयभगवान भी मौजूद थे। प्रदेशाध्यक्ष राजरानी ने बताया कि भाजपा सरकार मिड डे मील वर्कर्स की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। वर्कर गरीबी और आर्थिक तंगी के हालात झेल रहे हैं। इतनी महंगाई में जीवन चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है। वर्कर्स को बड़े पैमाने पर काम से हटाया जा रहा है। ऐसे में हरियाणा की मिड डे मील वर्कर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर 4 अगस्त, को खाना नहीं बनाएंगी और कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री के दरवाजे पर दस्तक देंगी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी वर्कर्स हड़ताल करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में कुरुक्षेत्र में महापड़ाव में पहुंचे।


ये है कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:
26000 रुपए न्यूनतम वेतन देने, वेतन 12 महीने मिले, बकाया वेतन जारी करने। स्कूलों को मर्ज व बंद मत करने। छंटनी न की जाए, छंटनीग्रस्त वर्करों को काम पर लेने। • रिटायरमेंट उम्र 65 साल हो व 3 लाख रुपए दिए जाएं। वर्दी भता 2000 रुपए वार्षिक देने। घायल होने पर इलाज व 50 हजार रुपए तथा मृत्यु होने पर आश्रितों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने। मिड डे मील वर्करों को पक्का करने। मिड डे मील योजना 12वीं कक्षा तक लागू करने। बेगार लेना बंद करने। महीने में 2 अवकाश देने। शिक्षा व सरकारी क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द करना शामिल है।