हरियाणा में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, पांच गोलियां मारकर पड़ोसी की हत्या

 

 mahendra india news, new delhi

 हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेें फरीदाबाद से हैं। शहर के सेक्टर-21सी स्थित मकान नंबर 641 में 4 मंजिला भवन (स्टिल्ट प्लस फोर ) में रहने वाले 2 पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों की बीच विवाद पालतू कुत्ते को घर के सामने शौच कराने को लेकर चल रहा था। इसी पुराने विवाद ने कथित तौर पर हिंसक रूप ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी विवाद के चलते एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी परम सिंह धनखड़ की गोली मार कर हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि धनखड़ पर पांच गोलियां दागकर पड़ोसी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से परम सिंह धनखड़ की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।