हरियाणा के इस पुलिस चौकी में घुसे शरारती तत्व, पुलिस कर्मचारी से की मारपीट; वर्दी फाडक़र धमकाया
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेंं अंबाला से हैं। जहां पर पुलिस थाना के अंदर होली की रात शरारती तत्वों ने घुसकर पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस थाना के मुंशी की वर्दी फाडक़र भाग गए। जानकारी के अनुसार पता चला है कि होली की रात्रि कैंट की हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में घुसकर डेहा बस्ती निवासी 2 युवकों ने मुंशी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। युवक मुंशी की वर्दी फाडक़र धमकाते हुए भाग गए। शिकायत पत्र मांगने पर की गाली-गलौज
इस बारे में पुलिस चौकी के ईएएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 4 मार्च की शाम को चौकी में मुंशी के तौर पर तैनात थे। इसी दौरान सुल्तान गली निवासी अमर और उसके साथी रिक्की उर्फ मइया एक झगड़े की शिकायत लेकर आए। जब मुंशी ने उनसे शिकायत पत्र मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी व हमला कर दिया।
शिकायत पत्र मांगने पर की गाली-गलौज
सरकारी फाइलों और कागजात को फेंका
मुंशी ने बताया कि आरोपियों ने मेज पर रखी सरकारी फाइलें और कागजात उठाकर फेंक दिए। इसके बाद जब रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने मुंशी का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों का कहना था कि जब उनके साथ मारपीट हुई है तो दूसरे पक्ष की पहले शिकायत कैसे दर्ज की।