HARYANA के गांव में एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, साढ़े 6 लाख से ज्यादा था कैश

 

Mahendra india news, new delhi
 हरियाणा की बड़ी खबरों में हिसार जिले हैं। जिला के गांव भिवानी रोहिल्ला में शनिवार देर रात्रि लूट की वारदात हुई हैं। जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम ही उखाड़ लिया। बताया जा रहा है कि एटीएम में रखी 6 लाख 67 हजार की नकदी भी लूटकर अपने साथ ले गए। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


जानकारी के मुताबिक बालसमंद-भादरा मुख्य मार्ग पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम बैंक कर्मचारियों द्वारा बंद किया गया था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी अपने घर चले गए। देर रात्रि करीबन 2 बजे के बाद अज्ञात लूटेरों ने एटीएम को निशाना बनाते हुए पूरी मशीन को ही उखाड़ लिया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। बैंक अधिकारियों ने रविवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी।