हरियाणा में मानसून सक्रिय, अगले तीन घंटे में इन जिलों में होगी भारी बरसात 

 
mahendra india news, new delhi

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने हरियाणा के मौसम को लेकर अपडेट दिया है। हकृवि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान में सोमवार एक जुलाई को सुबह 5.50 बजे जारी अगले तीन घंटों में जिन जिलों में बरसात होगी। इनमें महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला जिलों में कहीं-कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। 

 हरियाणा में मानसून की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है वहीं पंजाब और राजस्थान में भी मानसून की बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो तथा रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 

कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी देखने के लिए मिली। अभी तीन दिनों तक मानसून टर्फ रेखा हरियाणा पर बनीं रहेगी, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में पूरे हरियाणा में मानसून की झमाझम बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में इस बार मानसून समय पर आया है। प्रदेश के 16 जिलों में मानसून की बारिश आ चुकी है, जिसमें कुछ जिलों में कम तो कुछ में जोरदार बारिश है। बारिश के कारण कई गहरे स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।