बाजेकां भूपेंद्र सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचीं सांसद कुमारी शैलजा, पूर्व विधायक ठाकुर बहादुर सिंह के परिवार से की मुलाकात
सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने गांव बाजेकां स्थित भूपेंद्र सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों एवं ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय ठाकुर बहादुर सिंह को याद करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान की सराहना की।
सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर बहादुर सिंह और उनके परिवार का सिरसा जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि इस परिवार को पार्टी में हमेशा सम्मान मिला है और आगे भी इसी मिलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ठाकुर बहादुर सिंह ने अपने कार्यकाल में तत्कालीन दड़बा कलां विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे सिरसा जिले के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य करवाए। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, बिजली और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर उन्होंने आमजन के हित में कार्य किया।
इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने सांसद कुमारी शैलजा का स्वागत करते हुए क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की गई।