NDA परीक्षा में सिरसा के मृत्युंजय कौशिक ने मारी बाजी, ऑल इंडिया रैंक 244 से परिवार में खुशी

 
Mrityunjay Kaushik from Sirsa triumphs in the NDA examination; secures All India Rank 244, bringing joy to his family
 

 MAHENDRA INDIA NEW, NEW DELHI
सिरसा के होनहार युवा मृत्युंजय कौशिक ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 244 हासिल कर अपने परिवार, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
मृत्युंजय कौशिक की इस सफलता पर उनके परिवार को बधाइयां मिल रही हैं। उनके दादा श्री बृज मोहन शर्मा विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष रह चुके हैं, और शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत हैं। उनकी माता पायल शर्मा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रामनगरिया में विज्ञान अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता गिरीश शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामल में एबीआरसी के पद पर कार्यरत हैं।


मृत्युंजय की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और परिवार के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी है।
मृत्युंजय कौशिक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।