डेरा सच्चा सौदा SIRSA में एमएसजी गुरु मंत्र भंडारा धूमधाम से मनाया, पक्षी उद्धार मुहिम के तहत 353 मिट्टी के सकोरे वितरित

 

 Mahendra india news, new delhi
सिरसा शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम,डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बुधवार को एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में साध-संगत ने भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल में इस पावन दिवस की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम के दौरान साध-संगत ने गुरु की शिक्षाओं पर चलते हुए विभिन्न मानवता भलाई कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

गर्मी को देखते हुए पक्षी उद्धार मुहिम के तहत 353 मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए। साथ ही लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पानी से भरे सकोरे रखने का संकल्प लिया, ताकि गर्मी में पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, फूड बैंक मुहिम के अंतर्गत 53 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया गया।

इस पहल को साध-संगत ने सेवा और परोपकार की भावना से जोड़ा। साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों को श्रद्धापूर्वक सुना। पूज्य गुरु जी ने साध-संगत से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक बुराइयों से दूर कर आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ें। उन्होंने कहा कि सत्संग में शामिल होने से व्यक्ति के जन्मों-जन्मों के पाप कर्म कटते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। जहां संत-पीर सत्संग करते हैं, वहां ईश्वर का वास होता है और राम-नाम की महिमा से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

उन्होंने संगत को सुमिरन में ध्यान लगाकर जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला।