नमो: ड्रोन दीदी विमला सिंवर 'शक्ति पुरस्कार'से सम्मानित

 

mahendra india news, new delhi
 इंडिया न्यूज द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम हम महिलाएं में सिरसा से प्रदेश की पहली नमो: ड्रोन दीदी व समाजसेवी विमला सिंवर को 'शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमनसैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विमला सिंवर ने बताया कि इस गरिमामय मंच पर महिलाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार सांझा किए। इस मौके पर सुमन सैनी ने कहा कि जहां महिलाओं के काम में सेवा की भावना है, वहीं उनके काम में जो चीज साफ नजर आती है वह है नवोन्मेष। अब ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो और देश को गौरवान्वित किया हो।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की क्षमता को साकार करने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी नीतियां बना रही है जिसके माध्यम से उनकी क्षमता की पहचान की जा सके। इस मौके पर विमला सिंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुरूआत से ही महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर प्रयास किए हैं। यह पहल घर की चारदीवारी से देश की संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल निश्चित रूप से महिलाओं को महत्‍वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को शक्ति पुरस्कार से सम्मानित कर उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा, सांसद सुधा यादव, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, आरती राव स्वास्थ्य मंत्री, ऊषा प्रियदर्शी महिला आयोग चेयरपर्सन, खिलाड़ी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।