SIRSA में होगा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल पदयात्रा को दिखाएंगी हरी झंडी
Nari Shakti Vandan Sammelan will be held in Sirsa, former MP Sunita Duggal will flag off the padyatra.
mahendra india news, new delhi
SIRSA में 16 अप्रैल को “नारी शक्ति वंदन” सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023” के क्रियान्वयन के लिए महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना है।
SIRSA . ADC अर्पित संगल ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 6ः00 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां से एक भव्य पदयात्रा की शुरुआत होगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया जाएगा। यह पदयात्रा शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बाबा भुम्मण शाह चौक, बरनाला रोड से होते हुए नेशनल कॉलेज सिरसा में समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे समाज में और अधिक सशक्त बन सकें। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। साथ ही समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित कार्यों के लिए सभी अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है और सभी व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।