राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज, स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा जागरूक

 

mahendra india news, new delhi
21 अप्रैल मंगलवार को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों सहित 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी।


SIRSA सिविल सर्जन डा. प्रमोद शर्मा ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश 21 अप्रैल को दवा नहीं खा पाएंगे, उन्हें 5 मई को आयोजित होने वाले विशेष सत्र में यह दवा दी जाएगी। कृमि मुक्ति की यह दवा बच्चों की बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी स्तर पर बच्चों को चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता होती है, तो सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर पूरी तरह अलर्ट रहें, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर परिवहन और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इसके लिए चिकित्सकों की ड्यूटियां लगा दी गई है।


उन्होंने बताया कि पूरे SIRSA जिले में आपात स्थिति से निपटने के लिए रेफरल ट्रांसपोर्ट 108 की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा इमरजेंसी टोल फ्री नंबर 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट टीमों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर किसी भी आपात स्थिति को प्रभावी रूप से नियंत्रित करें और त्वरित चिकित्सा सेवाएँ सुनिश्चित करें।