राष्ट्रीय पशुधन मिशन : गधे पालने पर 50 लाख रुपये देगी केंद्र सरकार, इसलिए उठाया गया कदम
Mar 4, 2026, 07:44 IST
mahendra india news, new delhi
राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अनुसार केंद्र सरकार से 50 लाख रुपये तक की मदद मिल सकती है। एनएलएम (राष्ट्रीय पशुधन मिशन) के तहत अब गधों को भी शामिल किया गया है, क्योंकि केंद्र में उनकी संख्या तेजी से घट रही है। 2019 की 20वीं पशुगणना के अनुसार देश में करीबन 1.23 लाख गधे ही बचे हैं, जो 2012 के मुकाबले करीबन 60 फीसद कम हैं। नस्ल संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार यह कदम उठा रही है।
अगर आप गधे-घोड़े पालन शुरू करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार आपको 50 लाख रुपये तक की मदद देगी. हां, ये कोई मजाक नहीं है. गधों की संख्या तेजी से घट रही है, इसलिए सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) योजना में गधों को शामिल कर लिया है. अब गधा, घोड़ा और ऊंट पालने वालों को भी बड़ा फायदा मिल रहा है(