CDLU SIRSA के यूएसजीएस द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस–2026 का आयोजन, प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

 

 mahendra india news, new delhi
 चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज (यूएसजीएस) द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस–2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति  रही, जिसके अनुरूप विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूएसजीएस की समन्वयक डॉ. ज्योति द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारी को रेखांकित किया।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. विजय कुमार एवं डीन प्रो. मोहम्मद काशिफ के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. सुशील कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, पीपीटी प्रेजेंटेशन, रंगोली तथा स्लोगन राइटिंग सहित कुल पाँच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बी.एससी. फिजिक्स, बी.एससी. मैथ्स, बीसीए, बी.एससी. कंप्यूटर साइंस एवं बी.एससी. फूड साइंस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

क्विज प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान – मुस्कान, हेमलता एवं ध्रुव (बी.एससी. फिजिक्स)
द्वितीय स्थान – अरुण, डिंपल एवं मनीष (बी.एससी. मैथ्स)
तृतीय स्थान – हैप्पी, बबलू एवं वैंश (बीसीए)

पोस्टर मेकिंग:
प्रथम स्थान – नुवी (बी.एससी. मैथ्स)
द्वितीय स्थान – शिल्पा (बी.एससी. फिजिक्स) एवं वैशिवानी (बी.एससी. मैथ्स)
तृतीय स्थान – अरुण (बी.एससी. मैथ्स)

पीपीटी प्रेजेंटेशन:
प्रथम स्थान – ऋतु (बी.एससी. मैथ्स)
द्वितीय स्थान – संजना (बी.एससी. मैथ्स)
तृतीय स्थान – अमन (बी.एससी. मैथ्स)

रंगोली प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान – जोश, जशन, मीनाक्षी एवं सिमरन (बी.एससी. मैथ्स)
द्वितीय स्थान – लक्ष्मी, माधवी एवं इशा खमोज (बी.एससी. मैथ्स)

स्लोगन राइटिंग:
प्रथम स्थान – सान्या (बी.एससी. मैथ्स)
द्वितीय स्थान – तनु (बी.एससी. फिजिक्स)
तृतीय स्थान – अंशदीप सिंह मक्कड़

परिणाम घोषित होने के उपरांत विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के समन्वयकों—डॉ. नीलम रानी, डॉ. सोनिका चोपड़ा, मिस नीलम, मीनाक्षी एवं डॉ. अमन जोती—की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अन्य सहायक प्राध्यापकगण की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।