चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मीना बाल्याण ने किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रोफेसर मीना बाल्याण ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए विज्ञान दिवस की महत्ता एवं इसका हमारे जीवन पर प्रभावों उल्लेख किया तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया,
इस अवसर पर प्रोफेसर राज कुमार, डॉ. मीना, और रविंदर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय यशपाल ग्रोवर ने किया। कार्यक्रम के अंत में डीन शिक्षा संकाय प्रोफेसर रणजीत कौर ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों में छात्रों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. वंदना, डॉ. भाल सिंह, सचिन हांडा, सुरेंद्र हांडा मौजूद रहे।