NCM स्कूल ने एक बार फिर बाजी मारी , कक्षा बारहवीं का 100%परिणाम रहा ।
mahendra india news, new delhi दिनांक 12 मई 2026को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। NCM स्कूल से 132 बच्चों ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा दी । स्कूली स्तर पर निकिता पुत्री श्री सीता राम( कागदाना) 95.6% अंक प्राप्त करके प्रथम रही, चंचल पुत्री श्री दलबीर सिंह (जांडवाला बागर) ने 94.2% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया व मोनिका पुत्री श्री राय सिंह (खेड़ी)ने 93.8% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 बच्चे,80 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 55 बच्चे व 75 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 88 बच्चे रहे। इस अवसर पर NCM स्कूल परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। NCM प्राचार्य व प्रबंधक कमेटी ने पूरे NCM स्कूल परिवार को बधाई दी। प्राचार्य महोदय ने कहा कि ये बच्चों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। परीक्षा परिणाम में बच्चों ने साबित कर दिया है कि मेहनत करके कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सभी बच्चों पर गर्व है और बच्चे हमेशा उन्नति करते रहें। इसके साथ साथ सभी स्टॉफ मेंबर को अच्छी मेहनत करके बेहतर परीक्षा परिणाम देने पर बधाई दी।…