NEET UG Result 2026: नीट यूजी रिजल्ट हुआ जारी, पंजाब के आर्यन गुप्ता, HARYANA के पांशुल बंसल बने टॉपर
Mahendra india news, new delhi
NEET UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल करने वाले 2 उम्मीदवारों ने संयुक्त रूप से सबसे अधिक स्कोर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और HARYANA के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त किए हैं।
लुधियाना के डुगरी इलाके में रहने वाले डॉक्टर माता-पिता के बेटे आर्यन गुप्ता ने ऑल इंडिया नीट में टॉप किया। पंचकूला के सेक्टर-12 निवासी हर्षुल गर्ग ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 50 हासिल की है।
परीक्षा में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। वहीं 1,492 उम्मीदवारों के 650 या उससे ज्यादा अंक हैं। 10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से ज्यादा अंक प्राप्त किए।