नेताजी सुभाषचंद्र बोस आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत: अशोक वर्मा
mahendra india news, new delhi
जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का अहम योगदान है और वे आज भी समूचे देशवासियों के प्रेरणास्रोत हैं। वे शुक्रवार को जेजेपी के अन्य पदाधिकारियों के साथ स्थानीय सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति दिए गए उनके योगदान को याद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने देश की आजादी के लिए किस प्रकार संघर्ष किया और राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए एक मजबूत नींव रखी।
वहीं जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा ने भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जिस प्रकार उन्होंने देशवासियों में जोश भरा और आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश को आजाद करवाया, उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
कार्यक्रम में जेजेपी की महिला नेत्री प्रोमिला शर्मा, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, जेजेपी किसान सेल के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल, शहरी अध्यक्ष दीपक भाटिया, राजेंद्र गनेरीवाला, राजेंद्र कसवां एडवोकेट, हाजी यूसुफ खान, कादर खान, लक्की चौधरी, अंकित सचदेवा सहित पदाधिकारियों ने भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।