स्कूल मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन, सिरसा की नई कार्यकारिणी गठित 

New executive committee of School Managers Welfare Association, Sirsa formed
 
 

 mahndra india news delhi

सिरसा। जिला स्कूल मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने और शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के विजन के साथ नई टीम की घोषणा की गई है।

नई कार्यकारिणी में गुरतेज विर्क को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण पदों में उपाध्यक्ष पूजा अरोड़ा, महासचिव साहिल गोगिया, संयोजक अनिल सावंत, सह-संयोजक सुचेता एवं देवेंद्र अग्रवाल, कैशियर (कोषाध्यक्ष) दीपक वधवा, प्रेस एवं आपदा प्रभारी दिनेश यादव को चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष गुरतेज विर्क और उनकी टीम ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्कूल संचालकों के हितों की रक्षा करना और शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक सुधार लाना है। टीम के समर्पण, दृष्टि और प्रतिबद्धता से एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को छुएगी। एसोसिएशन की ओर से सभी प्रतिष्ठित सदस्यों का उनके बहुमूल्य समर्थन, विश्वास और संगठन को मजबूत करने में दिए गए योगदान के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया। सदस्यों ने विश्वास जताया कि यह नई टीम शिक्षा जगत की चुनौतियों का डटकर सामना करेगी और संगठन को एक नई दिशा प्रदान करेगी। संगठन की शक्ति सदस्यों के विश्वास में निहित है। हम मिलकर शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेंगे।