जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन सिरसा की नई कार्यकारिणी का गठन, दलबीर सिंह बिस्सू बने जिला प्रधान
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन सिरसा की पटवार भवन में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी में दलबीर सिंह बिस्सू को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया। गुरप्रीत सिंह कानूंगो को वरिष्ठ उपप्रधान, अजय सिंह पटवारी को उपप्रधान, बंशी लाल बिश्नोई को महासचिव, रोहताश वर्मा को प्रेस सचिव, सुरेंद्र सिंह कानूंगो को कोषाध्यक्ष, जसबीर पटवारी को ऑडिटर, मनोज कुमार एवं सुनीता रानी को सह सचिव तथा अशोक कुमार काननूगो को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त जिला प्रधान दलबीर सिंह बिस्सू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान लाभ सिंह कानूंगो, एसकेएस से रमेश सैनी, प्रधान मदन लाल खोथ, अशोक पटवारी, सदर कानूनगो रोहताश, समरसेन काननूगो, इंद्रजीत, रमन छाबड़ा, पटवारी संजय गदली, प्रवीन कुमार, अशोक बाना, सुमेर दड़बा, मनप्रीत सिंह कानूनगो, पमिन्द्र सिंह गोल्डी आदि मौजूद थे।