राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा निशु बैनीवाल ने हासिला किया तृतीय 

 
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय की कक्षा 12वीं की प्रतिभाशाली छात्रा निशु बैनीवाल ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबेडकर कासनियां ने कहा कि "निशु की यह सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगी।


विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या रिया फूटेला ने छात्रा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि निशु बैनीवाल की उपलब्धि विद्यालय की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है। बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस उन्हें अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। हमें अपनी छात्रा पर गर्व है।

विद्यालय प्रबंधन ने निशु बेनीवाल और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। मेहनत की उड़ान जब हौसलों के साथ होती है, तब सफलता स्वयं कदम चूमती है।