एग्री कल्चर डिस्कॉम कंपनी से किसी को नहीं होगा फायदा: देवेंद्र सिंह हुड्डा

 

mahendra india news, new delhi
 आॅल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन  वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ  राज्य प्रधान सुरेश राठी की अध्यक्षता मे राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग हैड क्वार्टर आॅफिस रोहतक में मीटिंग हुई।  मंच का संचालन डिप्टी जरनल सेक्टरी राजिंदर राणा ने किया। मुख्य वक्ता इलेक्ट्रिसिटी इम्पलाइज फेडरेशन आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सुदीप दत्ता व देवेंद्र सिंह हुड्डा चेयरमैन व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि हरियाणा सरकार एग्री कल्चर डिस्कॉम कंपनी को जल्द चालू करना चाहती है, इससे किसी को कोई फायदा होने वाला नहीं है, उल्टा नुकसान ही होगा।

जनता के खून पसीने की कमाई को कौड़ियों के भाव निजी प्राइवेट कंपनी को बेचना चाहते हैं। इससे किसानों व आम जनता पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। हमारे संगठन ने एग्री कल्चर डिस्कॉम के खिलाफ 16 जून 2026 को सब यूनिट पर स्तर जोरदार प्रदर्शन किया। 5 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक सभी यूनिटों में मीटिंग की जाएगी। राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हिस्सा लेंगे।

आम जनता किसान संगठनों व अन्य संस्थाओं से अपील की जाएगी।15 अगस्त 2026 को एग्री कल्चर डिस्कॉम हरियाणा सरकार चालू करना चाहती है। सभी मिलजुलकर इसका डटकर विरोध करें। मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करें, समान काम समान वेतन लागू करे, पुरानी पेंशन बहाल करे, पढ़े-लिखे नौजवान खाली घूम रहे हैं, स्थाई भर्ती करें स्मार्ट मीटर से भी कोई फायदा होने वाला नहीं है।

आम जनता पर करोड़ों का बोझ पड़ेगा। सरकारी दायरे को बढ़ाया व मजबूत किया जाए, आम जनता को 24 घंटे बिजली सस्ती उपलब्ध करवाए। मीटिंग में सभी सर्कल जिला सचिव व यूनिट राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इस मौके पर वित्त सचिव सुरेन्द्र यादव, शब्बीर अहमद, लोकेश कुमार, सुखदेव सिंह, सोमपाल रावल, राज्य प्रेस सचिव संजीव ढांडा, सरोज दहिया, सुदाम पाल, संदीप सहारण, अशोक नेहरा, जगमन्दर सिंह पूनियां, समून खान, जितेंद्र तेवतिया, जगमिंदर पूनियां, सूबे सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।