पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड के मध्य नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य स्थगित 

 

mahendra india news, new delhi

मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट/रीशड्यूल रेलसेवाए रीस्टोर रहेगी

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य हेतु किया जाने वाला नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य स्थगित किया जा रहा है, जिसके कारण पूर्व में प्रभावी रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रभावित निम्न रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी:-

रीस्टोर मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1.    गाडी संख्या 19725, खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस जो दिनांक 21.07.2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर रेगुलेट रेलसेवाएं

1.    गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 17.07.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

2.    गाडी संख्या 19726, दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 18.07.2026 को दरभंगा से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

रीस्टोर रीशड्यूल रेलसेवाएं

1.    गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 21.07.2026 को गोरखपुर से अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।।