पंचकूला नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड, मरीज की हार्ट अटैक से मौत के मामले में कार्रवाई

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI 

पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए एमओ-6 नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया है। यह मामला हार्ट अटैक से पीड़ित एक मरीज की मौत से जुड़ा हुआ है।

नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी देखने को मिल रही है। कार्रवाई के विरोध में आज नर्सिंग स्टाफ दो घंटे की हड़ताल पर रहा। इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।

नर्सिंग कर्मचारियों ने कार्रवाई को लेकर रोष जताया है। कर्मचारियों का विरोध नर्सिंग ऑफिसर के निलंबन को लेकर है। हड़ताल के चलते अस्पताल आने वाले मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा।