SIRSA में प्रेडिक्टिव कलेक्टर रेट 2026-27 पर आपत्तियां आमंत्रित, आमजन इन्हें देख सकते हैं
Mar 28, 2026, 21:18 IST
Mahendra india news, new delhis
SIRSA में वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वानुमानित कलेक्टर रेट को Sirsa जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://sirsa.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है, जहां आमजन इन्हें देख सकते हैं।
पूर्वानुमानित कलेक्टर रेट पर यदि किसी व्यक्ति को इन कलेक्टर रेट के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति उपमंडलाधीश कार्यालय या SIRSA जिला मुख्यालय (कमरा नंबर 69) में प्रस्तुत कर सकता है। इसके अलावा आपत्तियां ईमेल आईडी hrc-srs.rev@hry.gov.in पर भी भेजी जा सकती हैं।
आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के उपरांत संशोधित कलेक्टर रेट 01 अप्रैल 2026 से लागू कर दिए जाएंगे।