अक्टूबर माह में छुट्टियों की रहेगी सौगात, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
mahendra india news, new delhi
अक्टूबर माह की कल यानि वीरवार से शुरूआत होने जा रही है। इस खूबसूरत माह के अंदर त्योहारों की ऐसी बहार आती है कि स्कूल के बस्ते और सुबह-सुबह की होमवर्क की टेंशन कुछ दिनों के लिए गायब हो जाती है।
इस बार अक्टूबर में छुट्टियों का ऐसा सिलसिला बन रहा है कि छात्रों को पढ़ाई से लंबा ब्रेक मिलने की पूरी उम्मीद है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से लेकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े पर्व भी इसी माह में पड़ रहे हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स अभी से हिसाब लगाने में जुट गए हैं कि अक्टूबर में किस प्रदेश में कब-कब स्कूल बंद रहने वाले हैं और इस दौरान अपनी छुट्टियों की प्लानिंग कैसे करें.
स्कूल की छुट्टियां हर राज्य और बोर्ड के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. किसी राज्य में दुर्गा पूजा की धूम रहती है तो कहीं बथुकम्मा जैसे क्षेत्रीय त्योहारों पर खास अवकाश घोषित किया जाता है. कई बार राष्ट्रीय अवकाश के अलावा स्कूल अपने स्तर पर भी शरदकालीन या फेस्टिव ब्रेक जोड़ देते हैं।
इन दिनों में स्कूल में रहेगा अवकाश
02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार गांधी जयंती
18 अक्टूबर 2026 रविवार दशहरा/सप्तमी
19 अक्टूबर 2026 सोमवार दशहरा/महा अष्टमी
20 अक्टूबर 2026 मंगलवार दशहरा/विजयादशमी
26 अक्टूबर 2026 सोमवार महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर 2026 गुरुवार करवा चौथ/कारक चतुर्थी