कोसो दूर रहेगा बुढ़ापा, बस आप सोने से पहले चेहरे पर लगाएं यह घरेलू तेल

 

mahendra india news, new delhi

आज के समय सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसके लिए वैसे देखे तो खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। बढ़ती आयु को रोकने के लिए लोग तमाम घरेलू नुस्खे अपनाते हैं और चेहरे पर लगाते हैं. इस बीच एक औरत ने एक फेस ऑयल बताया है और दावा किया है कि इसे लगाने से आयु दस वर्ष कम लगने लगेगी.

आपको बता दें कि सुनीता देवन नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने लौंग और अलसी के बीज का तेल बनाकर दिखाया गया है,  इस तेल को लगाने से झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती है। वैसे आपको ये भी बता दें कि हालांकि हम कोई भी ऐसा दावा नहीं करते हैं.


वीडियो के अनुसार बताया गया है कि इस फेस ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में अलसी के बीज, 4-5 लौंग, एक चुटकी हल्दी और पानी डालकर गैस पर पका ले, इसके बाद इसे छानकर अलग कटोरी में निकाल लें.

इसके बाद एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच शहद, एक चम्मच एलोवेरा जेल और 3-4 गुलाब जल डालकर अच्छे से मिलकर रख लें. इसे प्रतिदिन सोने से पहले रात्रि को 3 से 4 सप्ताहे तक लगाए.


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलसी के बीज, लौंग, एलोवेरा, शहद, गुलाब जल और ग्लिसरीन सभी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है और ये स्किन को हाईड्रेट रखने के साथ सूजन को कम करते हैं और इससे फेस ग्लो भी करने लगता है। 


अलसी के बीज या फ्लैक्स सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में हेल्प करते हैं. 


आपकी जानकारी के लिए लौंग के स्किन पर लगाने से फंगल इंफेक्शन से बचाव होता है और ये चेहरे को स्वस्थ और झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाती है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लौंग में एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होता है.


 इस तेल में हल्दी है जिसे स्किन का पावरहाउस कहा जाता है, क्योंकि इससे काले धब्बें दूर होते हैं और यह जल्दी बुढापा होने से भी बचाती है.


इसी के साथ ही आपको बता दें कि एलोवेरा लगाने से चेहरे पर होने वाली जलन, सूजन में राहत मिलती है और ये सनबर्न और पिंपल्स पर अच्छे से कार्य करता है।