शहीदी दिवस पर स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली की टीम ने शहीदों को किया नमन

 
mahendra india news, new delhi
शहीदी दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनिया वाली की टीम ने स्कूल परिसर में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्कूल टीम ने गांव के चौक में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना का संदेश दिया गया।

इस मौके पर डॉ. रामकृष्ण खोथ, वेद पूनिया, अजय पाल, कुलवंतो बेनीवाल, सरला खोथ, निहाल सिंह खोथ, बलराम, डॉ. निशा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।