16 मई को 15 प्रदेशों में होगी बरसात-तूफान का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में शनिवार यानि  16 मई को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो 16 मई को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बरसात-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही  80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में आंधी का रौद्र एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।



हरियाणा प्रदेश में मौसम
हरियाणा प्रदेश के अंदर भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में  पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 15 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा कुछ एक स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना  है। 16 मई से 20 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में गर्म पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने की भी संभावना बन रही है।


वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण स्थित है

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 16 मई की शाम को आसमान में काले बादल छा सकते हैं।