4 मई 2026 को सोने चांदी के रेट लुढक़े, इस रेट पर हो गई सोना चांदी 

 
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के सोमवार यानि 4 मई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सोने चांदी के तीन दिन बाद सोमवार को बाजार ओपन होते ही रेटों में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.3 फीसद लुढक़र यानी 452 रुपये गिरकर  एक लाख 50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन एक लाख 51,352 रुपये पर बंद हुआ था। 


वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक एक लाख 50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) है।


इस रेट पर पहुंची चांदी
इसी के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का वायदा रेट 0.49 फीसद बढक़र यानी 1198 रुपये बढ़त के साथ 2 लाख 47500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2 लाख 46302 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। इस वर्ष 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी का रेट 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी का भाव 2,40,331 रुपये किलो है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 2,42,700 रुपये प्रति किलो (सभी कर सहित) है।